TOP BANNER
Sponsored

कलकत्ता से कार लूट गिरिडीह में ग्राहक खोज रहे थे लुटेरे, 5 को पुलिस ने दबोचा

गिरिडीह : अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिरोडीह थाना पुलिस ने न सिर्फ गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बल्कि लूटे गए वाहन एवं अन्य सामानों की बरामदगी भी की है। एसपी श्री

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 6, 2020 Oct 6 52 Views
Share

गिरिडीह : अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिरोडीह थाना पुलिस ने न सिर्फ गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बल्कि लूटे गए वाहन एवं अन्य सामानों की बरामदगी भी की है। एसपी श्री रेणु ने बताया कि सोमवार की शाम गस्ती के दौरान हिरोडीह पुलिस को सूचना मिली कि खरियोडीह स्थित मध्य विद्यालय के पास चार व्यक्ति बिना नंबर के सफेद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को बेचने के लिए तीन चार बार गांव में घूम रहे हैं।

प्लान बनाकर लूटी कार

सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ, पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल को जानकारी दी गई इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह के निर्देश पर क्यूआरटी टीम तैयार कर उक्त जगह पर भेजा गया जहां छापेमारी कर पुलिस ने 4 अपराधियों को पकड़कर पूछताछ किया। पकड़े गए अपराधियों ने बताया कि प्लान के तहत वे खोरीमहुआ से भाड़े की गाड़ी लेकर 30 सितंबर को कोलकाता गए थे वहां से 2 अक्टूबर की देर शाम 9 बजे ओला कैब के माध्यम से कोलकाता से दुर्गापुर के लिए उन्होंने इस गाड़ी को बुकिंग किया। फिर रास्ते में आसनसोल के पास ड्राइवर को जख्मी कर उससे मोबाइल, पर्स छीन कर रास्ते में उसे फेंक कर गाड़ी लेकर सभी यहां आगए और फिर गाड़ी बेचने के लिए ग्राहक ढूंढने लगे।

खेत में फेंका दिया था नम्बर प्लेट

जांच के क्रम में अपराधियों के द्वारा ओला बुक करने के लिए प्रयोग किया गया मोबाइल, चालक का दो मोबाइल एवं खेत से वाहन का नंबर प्लेट बरामद किया गया।

MIDDLE
Sponsored

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधियों में हिरोडीह थाना के सुरजा गांव का विकास दास, देवरी थाना के मनिकबाद का संजय रविदास, बैरिया गांव का मुन्ना कुमार दास, हिरोडीह थाना के खरियोडीह का गुड्डू दास व देवरी थाना के बैरिया गांव का कृष्णा मंडल शामिल है।

छापेमारी दल में ये थे शामिल

गिरोह के उद्द्भेदन में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह, जमुआ इंस्पेक्टर विनय कुमार राम, हिरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, परि पु अ नि हसनैन अंसारी, दीपक किशोर भारती, स अ नि शैलेन्द्र राम, ओमप्रकाश सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories