TOP BANNER
Sponsored

प्रखंड परिसर में हुई समीक्षात्मक बैठक, कार्य में तेजी लाने का दिया गया आदेश

गिरिडीह : प्रखंड परिसर सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, कुटीर फाइनेंस, पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान सभी को कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया गया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 6, 2020 Oct 6 32 Views
Share

गिरिडीह : प्रखंड परिसर सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, कुटीर फाइनेंस, पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान सभी को कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया गया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम भगत ने बताया कि मानव दिवस का सृजन कर 10 हजार लोगों को काम देने की प्रक्रिया की जा रही है। कहा कि अप्रवासी मजदूरों को मनरेगा से जोड़ा जा रहा है। साथ ही जिन गरीबों का आवास नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ, गांव टोले मोहल्ले जहां रोड नहीं है ऐसे जगहों में पेवर्स ब्लॉक् बिठाने, पानी की जहां सुविधा नहीं है वहां पेयजलापूर्ति योजना के तहत पानी की व्यवस्था समेत अन्य कार्य करवाएं जा रहे है। बताया कि टारगेट मिला है जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में डीपीओ हेमलता कुमारी, वृखदेव पासवान, रोजगार सेवक, जनसेवक व विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories