TOP BANNER
Sponsored

दुःखद : नहीं रहे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी

रांची : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार की दोपहर मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि शुक्रवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया था। जिसके बाद शनिवार को उनका निधन

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 3, 2020 Oct 3 56 Views
Share

रांची : अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार की दोपहर मेदांता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि शुक्रवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया था। जिसके बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।

हाजी हुसैन अंसारी राज्य के कद्दावर नेताओं में एक थे। अखंड बिहार में 1995 के विधानसभा चुनाव में मधुपुर सीट जीतकर वे पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2000, 2009 और फिर 2019 में चुनाव जीत कर मंत्री पद पर आसीन थे। अलग झारखंड के आंदोलन में भी इनकी सक्रिय भूमिका थी।

उनके निधन पर सीएम हेमंत सोरेन, अन्य मंत्रीयों, विधायकों, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य नेताओं ने दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories