TOP BANNER
Sponsored

10 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में आक्रोश, किया सड़क जाम

गिरिडीह : खोरीमहुआ-जमुआ मुख्य मार्ग के जमखोखरो के पास शनिवार की सुबह आक्रोशित होकर 5 गांव के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। बताया गया कि पिछले 10 दिन से जमखोखरो, बन्दगार, गोरटोली, बासमनडीह, लालसिंहडीह गांव में विधुतापूर्ती बाधित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 हजार हाईटेंसन तार के टूटने के बाद इलाके की बिजली

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 3, 2020 Oct 3 49 Views
Share

गिरिडीह : खोरीमहुआ-जमुआ मुख्य मार्ग के जमखोखरो के पास शनिवार की सुबह आक्रोशित होकर 5 गांव के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। बताया गया कि पिछले 10 दिन से जमखोखरो, बन्दगार, गोरटोली, बासमनडीह, लालसिंहडीह गांव में विधुतापूर्ती बाधित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 हजार हाईटेंसन तार के टूटने के बाद इलाके की बिजली गुल है। वहीं बिजली विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण लोगों में आक्रोश है।

बताया गया कि बिजली गायब रहने के कारण सभी को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 25 सितंबर को इसको लेकर विधुत अभियंता को आवेदन देकर विधुत आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की। इसके बाद 30 सितंबर को विभाग के एसडीओ को भी आवेदन सौंपा गया था। मगर इसके बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया। कहा कि बिजली नहीं रहने से गांव में अंधेरा पसरा है। वहीं बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो गई है। इसी कारण ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है।

खबर लिखे जाने तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने लगी है।कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। वहीं आक्रोशित लोग जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही जाम हटाये जाने की बात कह रहे हैं।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories