TOP BANNER
Sponsored

झामुमो महिला मोर्चा ने फूंका सीएम योगी का पुतला, हाथरस घटना का जताया विरोध

गिरिडीह : यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ किए गए बर्बरता पूर्ण कृत्य को लेकर देशभर में गुस्सा है। जगह-जगह लोग घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को शहर के टावर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह महिला इकाई के द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 1, 2020 Oct 1 53 Views
Share

गिरिडीह : यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ किए गए बर्बरता पूर्ण कृत्य को लेकर देशभर में गुस्सा है। जगह-जगह लोग घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को शहर के टावर चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह महिला इकाई के द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रवक्ता सह केंद्रीय समिति सदस्य प्रमिला मेहरा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है कोई भी महिला, किशोरी, बालिका सुरक्षित नहीं है आए दिन महिलाओं के साथ शोषण, जुल्म, जघन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कहा कि हम महिलाओं की हक की लड़ाई लड़ेंगे संघर्ष करेंगे, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पुतला दहन में जिलाध्यक्ष संजय सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य शाहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद बारिश, अजीत कुमार पप्पू, सोनी चौरसिया, गीता हाजरा, उषा ठाकुर, अफसाना परवीन, नूरी परवीन, ललिता देवी, चंचला देवी, मुन्नी देवी, टुपल्ली देवी, पार्वती देवी, सुमरी देवी, पवन सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश रंजन, दिलीप कुमार, संजय वर्मा, चांद रशीद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories