TOP BANNER
Sponsored

केआईटी के कर्मियों ने की वेतन भुगतान की मांग, अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा आवेदन

गिरिडीह : खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कर्मियों ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर संस्थान द्वारा भुगतान किए जाने की मांग की है। कर्मियों ने इस संदर्भ में आवेदन सौंपकर कहा है कि विगत फरवरी से अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है जिस कारण सभी कर्मी आर्थिक तंगी से गुजर रहे

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 29, 2020 Sep 29 39 Views
Share

गिरिडीह : खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कर्मियों ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर संस्थान द्वारा भुगतान किए जाने की मांग की है। कर्मियों ने इस संदर्भ में आवेदन सौंपकर कहा है कि विगत फरवरी से अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है जिस कारण सभी कर्मी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।

आवेदन के जरिए कर्मियों ने कहा है कि 8 महीने का मकान किराया और दुकान बकाया परेशान कर रहा है। हम पढ़े-लिखे संस्थान करनी पठन-पाठन के अतिरिक्त कुछ भी नहीं कर सकते हैं। हम लोगों के जीवन का एक आधार शैक्षणिक कार्य है संस्था के छात्रों द्वारा बकाया शुल्क भुगतान करने पर है उन्हें वेतन मिलता है। छात्र करीब-करीब बकाया शुल्क भुगतान कर चुके हैं। इसके बावजूद वे लोग गंभीर संकट से घिरे हुए हैं।

कर्मियों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि प्रत्येक संस्थान कर्मी के पीछे पांच छह सदस्यों का परिवार है। जिसका खर्च संस्थान के वेतन पर आश्रित है। वेतन के अभाव में परिवार के अन्य सदस्य भी आर्थिक तंगी के शिकार हैं। अपनी समस्याओं का जिक्र करते हुए कर्मियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से राहत दिलाने की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories