TOP BANNER
Sponsored

बिजली की समस्या से नहीं होगी खंडोली पेयजलापूर्ति बाधित, सब स्टेशन का हुआ भूमिपूजन

गिरिडीह : बिजली आपूर्ति ठप होने से खंडोली पेजलापूर्ति योजना में लगने वाले ब्रेक को दूर करने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली आपूर्ति को लेकर पावर सब स्टेशन का भूमिपूजन किया गया।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 29, 2020 Sep 29 50 Views
Share

गिरिडीह : बिजली आपूर्ति ठप होने से खंडोली पेजलापूर्ति योजना में लगने वाले ब्रेक को दूर करने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली आपूर्ति को लेकर पावर सब स्टेशन का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में गांडेय विधायक सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर सुनील पासवान, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस नेता हसनैन आलम, मुखिया शमीम अंसारी समेत बिजली विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर विधिवत रूप से भूमिपूजन किया गया।

मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि खंडोली वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए डेडिकेटेड पॉवर सब स्टेशन के निर्माण के लिए ज़मीन आवंटन का मसला था। यह भूमि विभिन्न कारणों से फंसी हुई थी। प्रयास करके सरकार की जितनी भी तकनीकी बाधाएं थी। उन बाधाओं को दूर करके धारातल पर इस काम को पहुंचाया है।

MIDDLE
Sponsored

जल्दी होगा निर्माण कार्य पूरा

उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 11 केवीय से चलने वाला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट अब 33 केवीए के पावर लाइन से जुड़ेगा। बताया कि यहां 5×2 मेगावाट का पॉवर सब स्टेशन बनने जा रहा है।जिससे न सिर्फ खंडोली प्लांट बल्कि आसपास के गांवों में भी इस सब स्टेशन से आपूर्ति होगी। कहा कि उम्मीद है आने वाले 6 महीनों में पावर सब स्टेशन तैयार हो जाएगा और बिजली के कारण पेयजलापूर्ति बाधित की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। विधायक श्री सोनू ने बिजली जीएम से अनुरोध किया कि जितनी जल्दी हो सके वो पॉवर सब स्टेशन का निर्माण पूरी करवाएं।

वहीं मेयर सुनील पासवान ने कहा कि बिजली आपूर्ति नहीं होने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कहा कि ज़मीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण सब स्टेशन का निर्माण नहीं हो पा रहा था।

शहर की आधी आबादी को होगा लाभ

मेयर ने फारेस्ट विभाग और उपायुक्त का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि उनके प्रयास से ज़मीन उपलब्ध हुई। उन्होंने बिजली अधिकारियों को भी धन्यवाद भेंट करते हुए कहा कि विभाग के प्रयास से शहर की आधी आबादी को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और जल्द ही निर्बाध रूप से लोगों पेयजल मिलेगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories