TOP BANNER
Sponsored

बालगृह संचालिका पर गंभीर आरोप, पीड़िता ने मुफ्फसिल थाना में दिया आवेदन

गिरिडीह : मोहनपुर स्थित बालगृह संचालिका पर पूर्व रसोइया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रसोइयां महेश्वरी सोरेन ने संचालिका पर जाती सूचक गाली देने और नीच जाती का कह कर नौकरी से निकाल दिए जाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सम्बंध में आरोपों की झड़ी लगाते हुए महेश्वरी सोरेन ने मुफ्फसिल थाना में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 16, 2020 Sep 16 54 Views
Share

गिरिडीह : मोहनपुर स्थित बालगृह संचालिका पर पूर्व रसोइया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रसोइयां महेश्वरी सोरेन ने संचालिका पर जाती सूचक गाली देने और नीच जाती का कह कर नौकरी से निकाल दिए जाने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस सम्बंध में आरोपों की झड़ी लगाते हुए महेश्वरी सोरेन ने मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि अजीडीह से मोहनपुर में बालगृह शिफ्ट करने के बाद संचालिका शोभा कुमारी ने उसे जातिसूचक गाली दी और कहा कि तुम नीची जाति की हो, नए भवन में तुम्हें रसोईया का काम नहीं करने दिया जाएगा।

आवेदिका महेश्वरी ने 21वीं सदी में जातीय भेदभाव करते हुए संविधान के सम्मान का हनन बताते हुए बालगृह अनियमितता का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाये जाने वालों को संचालिका बाहर का रास्ता दिखा देती है। महेश्वरी सोरेन ने इस सम्बंध में थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories