AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रेल पटरी पर मिला अज्ञात शख्स का शव, नहीं हो सकी पहचान

डुमरी : गया-धनबाद ग्रैंड कॉड रेलवे लाइन के निमियाघाट थाना क्षेत्र के करमाटोंगरी पंचायत स्थित रेल लाइन पोल संख्या 312/9/16 के पास शनिवार की शाम एक शख्स का शव पड़ा मिला। शव पड़े मिलने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शिनाख्त का प्रयास किया। मगर ख़बर लिखे जाने तक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डुमरी : गया-धनबाद ग्रैंड कॉड रेलवे लाइन के निमियाघाट थाना क्षेत्र के करमाटोंगरी पंचायत स्थित रेल लाइन पोल संख्या 312/9/16 के पास शनिवार की शाम एक शख्स का शव पड़ा मिला।

शव पड़े मिलने की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शिनाख्त का प्रयास किया। मगर ख़बर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पारसनाथ स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दो आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। इस दौरान कई ट्रेन शव को रौंदते हुए पार हो गई। वहीं कुछ देर बाद निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। बताया गया कि पहचान को लेकर प्रयास किया जा रहा है। कल सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

बताया जाता है कि मृतक ब्लू रंग का पैंट और नारंगी और ब्लू मिक्स कलर का टी शर्ट पहने था। सम्भावना जताई जा रही है कि रेल लाइन पार करने के दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया हो। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर प्रयास में जुटी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories