Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

भेलवाघाटी पंचायत सचिव का नहीं मिला सुराग, अपहरण की आशंका

223
Below feature image Mobile 320X100

देवरी : भेलवाघाटी पंचायत के पंचायत सचिव सह जगसीमर निवासी विजय राम भदानी रविवार देर शाम से लापता हैं। वहीं उनकी बाइक गरंगघाटा के पास मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस बाइक जब्त कर उनकी खोजबीन में जुटी हुई है। मगर खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

 

बताया जाता है कि ग़ायब विजय राम भदानी रविवार शाम को जगसीमर से अपने दूसरे घर जमुआ स्थित मिर्जागंज के लिए निकले थे। शाम के करीब 6 बजे के आसपास वह गरंग घाटा स्थित मरियम हेंब्रम के घर पहुंचे। जहां किसी का कॉल आया और वह 5 मिनट वापस आने की बात कह कर वहां से निकल गया, लेकिन उसके बाद उनकी कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीण पंचायत सेवक विजय राम भदानी को जल्द से जल्द खोजे जाने की मांग की है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी पारा शिक्षक गिरफ्तार 

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250