AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दलित को पेड़ में बांधकर पिटाई का मामला, एसपी अमित रेणु ने पहुंच की जांच

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के घघरडीहा में बकरा मारने का आरोप लगाकर पंचायत कर दो दलितों को पेड़ में बांधकर पिटाई किये जाने के मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। मामले को लेकर एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ कुमार गौरव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। इस दौरान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के घघरडीहा में बकरा मारने का आरोप लगाकर पंचायत कर दो दलितों को पेड़ में बांधकर पिटाई किये जाने के मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है।

मामले को लेकर एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ कुमार गौरव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। इस दौरान एसपी उक्त स्थल पर भी गए जहां दोनों को बांधकर पीटा गया था।

इसके बाद जानकारी देते हुए एसपी अमित रेणु ने कहा कि इसको लेकर मुफ्फसिल थाने में कांड संख्या 192/20 दर्ज किया गया है। बताया कि इस तरह के मामले काफी सीरियस होते हैं। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गौरतलब है कि गांव के परमानंद व शंकर पर बकरा काटने का आरोप लगाकर पंचायत हुई थी और उस दौरान दोनों युवकों को पेड़ से बांध कर पिटाई किया गया था। वहीं लोगों के द्वारा इनपर थूका भी गया था। घटना को लेकर शनिवार को दोनों युवकों के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मुखिया बालेश्वर यादव समेत 18 लोगों को नामजद किया गया। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की पड़ताल कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories