TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी में मनाया गया कारगिल दिवस , रणबांकुरों को किया गया याद

शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पै मरने वालों का यही बाकी निशां होगा. गिरिडीह : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में शहीद ए कारगिल स्मारक स्थल पर कारगिल युद्ध में शहीद भारत के वीर सैनिकों को याद

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 26, 2020 Jul 26 55 Views
Share

शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले,वतन पै मरने वालों का यही बाकी निशां होगा.

गिरिडीह : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सदर प्रखंड के सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में शहीद ए कारगिल स्मारक स्थल पर कारगिल युद्ध में शहीद भारत के वीर सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही देश की आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया।

वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य व निदेशक झारखंड जोन (एच)डॉ पी हाजरा ने शहीद ए कारगिल स्मारक स्थल पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किया और तिरंगे को लहराकर शहीद रणबांकुरों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक अच्छा नागरिक वही होता है जो अपने देश की एकता अखंडता के प्रति वफादार और देश के लिए हर प्रकार की कुर्बानी करने की भावना दिल में रखता है। वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण देश भारी संकट से जूझ रहा है। हमें देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए धैर्य के साथ कोरोना को पराजित करना होगा और एक सच्चे सिपाही की भांति योगदान देना होगा, यही हमारी देश के प्रति सच्ची देशभक्ति होगी। इस मौके पर विद्यालय के कुछ शिक्षक भी मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories