AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता, संगठन विस्तार में जुटी इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

गिरिडीह : नक्सल अभियान में जुटी गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के महिला एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला नक्सली सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा है। उसके उपर दो लाख का इनाम घोषित है। इस बाबत शुक्रवार को एसपी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नक्सल अभियान में जुटी गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के महिला एरिया कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला नक्सली सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा है। उसके उपर दो लाख का इनाम घोषित है। इस बाबत शुक्रवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि खुखरा थाना क्षेत्र के गम्हरा जंगल में नक्सलियों का मूवमेंट हैं वहां बैठक कर नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गम्हरा जंगल से एक महिला संदिग्ध रूप में नज़र आई, जो पुलिस को देख भागने लगी, इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों में उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो वह 2 लाख की इनामी सुनीता उर्फ कौशल्या उर्फ रमा निकली।

बोकारो और गिरिडीह में दर्ज हैं कई कांड

एसपी श्री रेणु ने बताया कि गिरफ्तार माहिला नक्सली के खिलाफ बोकारो में 9 और गिरिडीह में 4 कांड दर्ज हैं। इसके उपर गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार ने 2 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूछताछ में उगले हैं कई राज

महिला नक्सली की गिरफ्तारी से भाकपा माओवादी संगठन को तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि यह 15 लाख की इनामी नक्सली संतोष की पत्नी है। एसपी ने बताया कि महिला नक्सली ने कई राज उगले हैं। जिसपर आगे कार्रवाई की जा रही है।

टीम में ये थे शामिल

गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार रजनीकर, एएसपी दीपक कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी मूलचंद, सीआरपीएफ 154 वीं बटालियन तोपचांची, पीरटांड़ और मधुबन थाना के पदाधिकारी व सैट के जवान शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories