AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह स्थित मवेशी अस्पताल के पीछे एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक 25 वर्षीय कुंदन कुमार था और वह नवजीवन नर्सिंग होम में काम करता था। भाड़े के मकान में रहता था युवक बताया जाता है कि युवक भुवनेश्वर पंडित


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह स्थित मवेशी अस्पताल के पीछे एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला सामने आया है। मृतक 25 वर्षीय कुंदन कुमार था और वह नवजीवन नर्सिंग होम में काम करता था।

भाड़े के मकान में रहता था युवक

बताया जाता है कि युवक भुवनेश्वर पंडित के मकान में किराये पर रहता था। मिली जानकारी के अनुसार उसकी मां की तबीयत खराब चल रही है और वह हॉस्पिटल में भर्ती है। जिसको लेकर उसके भैया भाभी दो दिन से यहां थे और खाना बनाकर हॉस्पिटल आना जाना कर रहे थे। सोमवार की सुबह उसकी भाभी पूनम देवी नास्ता बनाकर सास को देखने हॉस्पिटल गई थी। हॉस्पिटल से लौटकर आने पर दरबाजा खोलने के लिए आवाज दी तो दरबाजा नहीं खुला। जिसके बाद झांक कर देखने पर देवर कुंदन फंदे से लटका दिखा। हो हल्ला पर आस पड़ोस के लोग को इकट्ठा हुए वहीं अन्य घरवालों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल किया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। मृतक के भाभी की मानें तो माँ की तबीयत खराब रहने के कारण वह 2, 3 दिन से परेशान था। वह अपना भी तबीयत खराब बता रहा था और 2 दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories