Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग के नए पदाधिकारियों को डॉ समीर राज चौधरी ने किया सम्मानित

488
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग के उपाध्यक्ष डॉक्टर समीर राज चौधरी ने शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नए मनोनीत स्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता एवं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी मोहम्मद इमरान अंसारी को बुके देकर सम्मानित किया।

मौके पर डॉक्टर समीर राज चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग में हो रही लापरवाही पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे समाज को आज एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता है कहा कि डॉक्टर पी नैयर की अध्यक्षता में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो रही है।

इसे भी पढ़ें : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत, बचाने गया भाई भी हुआ घायल 

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं नव मनोनीत जिला अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता ने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही पर सख्ती से निपटेंगे। कहा कि किसी को भी उचित स्वास्थ्य सेवा ना मिले तो वह लिखित आवेदन के साथ संपर्क कर सकते हैं।

मो इमरान ने चैताडीह स्थित अस्पताल में धांधली की बात कही। कहा कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। सभी ने लोगों से कोरोना महामारी में बच कर रहने और खानपान पर ध्यान देने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : 100 दिनों के बाद मलेशिया से आया रामेश्वर महतो का शव, मचा कोहराम 

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250