TOP BANNER
Sponsored

CBSE 10th Result : बीएनएस डीएवी के सभी बच्चों ने हासिल की सफलता

गिरिडीह : कोरोना के कारण लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को सीबीएसई क्लास 10 का रिजल्ट आगया। पूरे परिणाम की बात करें तो 91.46 % विद्यार्थी पास हुए हैं। गिरिडीह जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी परीक्षा में बेहतर अंक के साथ सफलता हासिल की है। शहर के प्रमुख विद्यालयों में से एक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 15, 2020 Jul 15 59 Views
Share

गिरिडीह : कोरोना के कारण लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को सीबीएसई क्लास 10 का रिजल्ट आगया। पूरे परिणाम की बात करें तो 91.46 % विद्यार्थी पास हुए हैं। गिरिडीह जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भी परीक्षा में बेहतर अंक के साथ सफलता हासिल की है।

शहर के प्रमुख विद्यालयों में से एक बीएनएस डीएवी का भी परिणाम हर बार की तरह इस बार बेहद ही अच्छा आया। यहां के 567 विद्यार्थी में से सभी ने सफलता हासिल की। जिसमें 44 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किया। वहीं 214 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किया है। जबकि 360 विद्यार्थियों के 60% से अधिक अंक है। विद्यालय परिवार के द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

CBSE 10th Result : बीएनएस डीएवी के सभी बच्चों ने हासिल की सफलता

96.6% लाकर शशांक पांडेय टॉपर

विद्यालय में 96.6% प्रतिशत लेकर शशांक पांडेय टॉपर रहे, जबकि 96% प्रतिशत लाकर सक्षम राज और यश राज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 95% लाकर शौर्य सिन्हा और प्रियांशु कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इसके साथ ही 94.8% लाकर समृद्धि कुमारी, 94.6% लाकर आयुषी वर्मा, 94.4% लाकर अमर कुमार, सलेहा फरदीन, शिवानी विश्कर्मा टॉप 10 में रही।

MIDDLE
Sponsored

Read more : सदर प्रखंड से 8 समेत जिले भर में मंगलवार को मिले 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories