Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

डोभा में डूबते भाई को बचाने गई बहन, दोनों की मौत, परिवार में मातम

153
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी स्थित गोंदलीटांड़ में रविवार को हृदय विदारक घटना हो गई। यहां डोभा में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हाड़ोडीह निवासी दशरथ वर्मा का 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय पुत्री प्रतिभा थी।

इसे भी पढ़ें : मास्क पहनकर ही घर से निकलें, थाना प्रभारी ने टीम के साथ सभी को समझाया

बताया जाता है कि दशरथ वर्मा खेत में काम करने गोंदलीटांड़ गए थे। इस दौरान पुत्र और पुत्री भी साथ थे। दशरथ काम में व्यस्त थे। वहीं पुत्र प्रिंस और पुत्री प्रतिभा मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान डोभा के नजदीक पैर फिसल जाने से प्रिंस उसमें डूब गया। भाई को डूबता देख बचाने के लिए बहन प्रतिभा गई, लेकिन वो भी डोभा में डूब गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें : फरार वारंटियों के खिलाफ बेंगाबाद पुलिस का अभियान, 5 गिरफ्तार

घटना की जानकारी होते ही परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को डोभे से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक क्लीनिक ले गए जहां से दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रिंस दशरथ वर्मा का इकलौता पुत्र था।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

GRADEN VIEW SAMRIDH NEWS <>

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250