AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुआं सफाई के दौरान दम घुटने से एक युवक की मौत, 2 हुए बीमार

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के कुसमाडीह पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव में मंगलवार की शाम कुआं सफाई के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक टेकलाल महतो का पुत्र सुनील कुमार महतो था। जबकि एक युवक गंभीर रूप से बीमार है। घटना को लेकर मृतक के चाचा जयनारायण महतो ने बताया कि तीन दिन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया(गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के कुसमाडीह पंचायत स्थित गोविंदपुर गांव में मंगलवार की शाम कुआं सफाई के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक टेकलाल महतो का पुत्र सुनील कुमार महतो था। जबकि एक युवक गंभीर रूप से बीमार है।

घटना को लेकर मृतक के चाचा जयनारायण महतो ने बताया कि तीन दिन पूर्व भेखलाल महतो के घर सिलेंडर में आग लग गई थी। जिसके बाद घर के सदस्यों ने सिलेंडर को कुएं में डाल दिया था और फिर उसे निकाल लिया था।

इसे भी पढ़ें : चोरों के बड़े गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज सुनील महतो, कुलदीप महतो और कोलेश्वर महतो कुआं की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कुएं में फैले गैस रिसाव में दोनों बेहोश हो गए। आनन फानन में दोनों को बगोदर सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सुनील महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलदीप महतो को धनबाद पीएमसीएच भेज दिया गया। जबकि कोलेश्वर को उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

घटना से परिजनों में मातम है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर विधायक विनोद कुमार सिंह व पूर्व विधायक नागेंद्र महतो पहुंचे और घटना पर दुःख जताते हुए परिजनों का ढांढस बंधाया।

 

इसे भी पढ़ें : घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया धनवार अंचल निरीक्षक, धनबाद एसीबी ने की कार्रवाई 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories