गिरिडीह : सात महीने पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी गांव के अकबर अंसारी व इमरान अंसारी ने मोबाइल के जरिए प्रवासी ग्रुप के एडमिन सिकन्दर अली से संपर्क साध कर अपनी व्यथा बताते हुए वतन वापसी को लेकर मदद की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जम्मू कश्मीर में मौत
बताया गया कि बगोदर थाना क्षेत्र के महुरी निवासी स्वर्गीय रौशन अंसारी के 28 वर्षीय पुत्र इमरान अंसारी व असगर अंसारी के 36 वर्षीय पुत्र अकबर अंसारी 7 माह पूर्व परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखकर सऊदी अरब में नौकरी के लिए गया था। तब उनके घरवालों को इस बात से खुशी थी कि अब परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो जायेगा। परिवार वालों को उम्मीद थी की कमाई से घर में खुशहाली आएगी, लेकिन अरब जाने के बाद सात माह से अधिक हो गया मगर वहां अब न तो युवकों को पैसा मिल रहा हैं और न ही उसे अपने देश लौटने का रास्ता।
इसे भी पढ़ें : एसपी सुरेंद्र झा के तबादले का विरोध, वीडियो कॉलिंग में बात कर मानें युवा
दोनों ने अपनी पिटाई किये जाने और वहां बंधुआ मजदूर की तरह रखा जाने की बात बताई है। बताया कि दो महीने पूर्व 10 मई को इमरान अंसारी का पैर टूट जाने से उनकी मुसीबत और भी बढ़ गयी हैं।ऐसे में इमरान अंसारी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।जबकि अकबर अंसारी को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा हैं।
इसे भी पढ़ें : जिले में फिर मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आइसोलेशन में किया जा रहा शिफ्ट
परिवार के लोग सरकार से पहले भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल पायी हैं।जिससे परिवार वाले काफी परेशान हैं। सभी सरकार से युवकों को वापस लाए जाने की मांग कर रहे हैं।








