TOP BANNER
Sponsored

करंट लगने से प्रवासी मजदूर की जम्मू कश्मीर में मौत

गिरिडीह : रोजगार की तलाश में बाहर गए प्रवासी मजदूर का जम्मू कश्मीर में करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी पंचायत निवासी स्वर्गीय सुकर महतो का 35 वर्षीय पुत्र डेगलाल महतो था। इसे भी पढ़ें : एसपी सुरेंद्र झा के तबादले का विरोध, वीडियो कॉलिंग

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 3, 2020 Jul 3 63 Views
Share

गिरिडीह : रोजगार की तलाश में बाहर गए प्रवासी मजदूर का जम्मू कश्मीर में करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी पंचायत निवासी स्वर्गीय सुकर महतो का 35 वर्षीय पुत्र डेगलाल महतो था।

इसे भी पढ़ें : एसपी सुरेंद्र झा के तबादले का विरोध, वीडियो कॉलिंग में बात कर मानें युवा

वह इसी साल फरवरी महीने में रोजगार की तलाश में ट्रांसमिशन कंपनी में कार्य करने जम्मू-काश्मीर गया था। बताया जाता है कि गुरूवार की शाम लगभग चार बजे कार्य के दौरान 11 हज़ार करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिवार की परवरिश के लिए वह दूसरे प्रदेश में कमाने गया था। डेगलाल महतो की मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी इंदीया देवी, पुत्री अन्नू कुमारी(03) और मात्र छः माह की अंशू कुमारी को छोड़ गया।

इसे भी पढ़ें : जिले में फिर मिले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज, आइसोलेशन में किया जा रहा शिफ्ट 

MIDDLE
Sponsored

प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूरों के मौत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।इससे पूर्व हाल ही में डुमरी थाना क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत के दुधपनिया निवासी कामेश्वर महतो की 23 जून को तमिलनाडु में पावर ग्रिड में कार्य करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो थी। जबकि मधुबन थाना क्षेत्र के अतकी पंचायत अंतर्गत धावाटांड़ हुंडरो के रामेश्वर महतो की मौत 6 अप्रैल को मलेशिया में लाइरिको ट्रांसमिशन कंपनी में हो गई थी।जिनका शव तीन महीने बाद भी अभी तक उसके पैतृक गांव नहीं आ पाया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories