TOP BANNER
Sponsored

परसाटांड़ उसरी नदी के किनारे मिला गायब ढाई वर्षीय बच्चे मिट्ठू का शव

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ गांव से मंगलवार की शाम से गायब सुरेंद्र प्रसाद वर्मा का ढाई वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार का शव बुधवार की सुबह परसाटांड के पास उसरी नदी किनारे पड़ा मिला। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आशंका जताई गई कि आवारा कुत्तों ने बच्चे को मारा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 17, 2020 Jun 17 58 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ गांव से मंगलवार की शाम से गायब सुरेंद्र प्रसाद वर्मा का ढाई वर्षीय पुत्र मिट्ठू कुमार का शव बुधवार की सुबह परसाटांड के पास उसरी नदी किनारे पड़ा मिला। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आशंका जताई गई कि आवारा कुत्तों ने बच्चे को मारा डाला।

इसे भी पढ़ें : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कल शाम से था गायब

खेलते खेलते हो गया था गायब

बताया गया कि मंगलवार की शाम को सुरेंद्र प्रसाद वर्मा की पत्नी खेत में काम कर रही थी। इस दौरान पुत्र भी वहां खेल रहा था। खेलते खेलते वह कहां गया यह पता नहीं चला। पुत्र को नहीं देख मां आसपास उसके खोजबीन करने लगी, इसके बाद घर वाले समेत गांव के लोग भी उसे ढूंढने में जुट गए,लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे की तलाश में जुटे परिजनों ने रात के 9 बजे इसकी सूचना थाना को दी। जिसके बाद पुलिस भी खोज में जुटी थी।

MIDDLE
Sponsored

मछुआरों की पड़ी नज़र

इधर, बुधवार की सुबह जब मछली पकड़ने लोग नदी के पास पहुंचे तो उनकी नज़र लाश पर पड़ी। जिसके बाद हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे और स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि को सूचना दी। वहीं थाने को भी सूचना दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

इसे भी पढ़ें : मारपीट में घायल एक शख्स ने तोड़ा दम, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories