TOP BANNER
Sponsored

NH2 पर चार वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, पिकअप वैन चालक की मौत

(डुमरी)गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के NH2 इसरी बाईपास के पास मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 17, 2020 Jun 17 42 Views
Share

(डुमरी)गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के NH2 इसरी बाईपास के पास मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के अटका निवासी कैलाश महतो के 32 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार महतो के रूप में हुई है। वह पिकअप वैन ड्राइवर था।

इसे भी पढ़ें : नदी किनारे पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कल शाम से था गायब

इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मानसिक रूप से था बीमार

MIDDLE
Sponsored

कैसे हुई घटना

घटना को लेकर बताया जाता है कि NH2 पर चार वाहनों की एक साथ टक्कर हुई। पहले एक कंटेनर ने कार को टक्कर मारी फिर उसके पीछे पिकअप वैन को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे पिकअप वैन कंटेनर से टकरा गया। हादसे में पिकअप वैन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया।

NH2 पर चार वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, पिकअप वैन चालक की मौत

ईख लेकर जा रहा था धनबाद मंडी

मृतक के परिजन ने बताया कि सुजीत ईख लेकर धनबाद मंडी जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि दिलीप बिल्डकॉन सड़क निर्माण कम्पनी के द्वारा डायवर्सन पर जैसे तैसे सड़क काट दिया गया है। जिसके कारण NH2 पर सड़क हादसे होते रहते हैं।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories