AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिले के 07 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया विदा

गिरिडीह : जिला के 7 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गये हैं. स्वस्थ्य हुए मरीजों में जमुआ प्रखंड से 3, जबकि बिरनी प्रखंड से 2 और एक-एक मरीज डुमरी प्रखंड तथा गांडेय प्रखंड से है. सभी की दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. सोमवार को सभी स्वस्थ मरीजों को बदडीहा स्थित ए.एन.एम हॉस्टल आइसोलेशन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिला के 7 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गये हैं. स्वस्थ्य हुए मरीजों में जमुआ प्रखंड से 3, जबकि बिरनी प्रखंड से 2 और एक-एक मरीज डुमरी प्रखंड तथा गांडेय प्रखंड से है. सभी की दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. सोमवार को सभी स्वस्थ मरीजों को बदडीहा स्थित ए.एन.एम हॉस्टल आइसोलेशन वार्ड से जिला प्रशासन द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट एवं फूल बरसा कर मरीजों को अस्पताल से विदा किया गया. इसके साथ साथ उपायुक्त के द्वारा सभी स्वस्थ हुए कोरोना संक्रमित मरीजों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.

 

मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं चिकित्सा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मी की कड़ी मेहनत की बदौलत आज मरीज बिल्कुल स्वस्थ हैं. कोरोना योद्धाओं का जिला प्रशासन के द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ उचित तरीके से ख्याल रखा गया.उपायुक्त ने जिले में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया, सहायिका तथा जिला प्रशासन की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से आम जनों की सेवा में जुटे हुए चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा जिला प्रशासन की टीम ही असली कोरोना योद्धा है.

 

जिले के लिए राहत की खबर : उपायुक्त

 

उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिला प्रशासन की टीम के द्वारा एंबुलेंस के जरिए सभी कोरोना योद्धाओं को उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया गया है तथा चिकित्सकों के द्वारा निर्देश दिया गया है कि मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य रूप से करेंगे. उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्य के प्रति खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

सिविल सर्जन ने दी कोरोना वॉरियर को शुभकामनाएं एवं बधाई

 

सिविल सर्जन ने कहा कोरोना संक्रमित मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है तथा मरीज का चेस्ट एक्सरे रिपोर्ट भी बिल्कुल सामान्य है. अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं. यह क्षण हमारे लिए खुशी की बात है. इसके लिए कोविड-19 से डट कर सामना कर रहे हैं चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ.

 

मरीजों ने किया शुक्रिया अदा

 

अस्पताल से जिंदगी की जंग जीत कर सकुशल वापस लौटे कोरोना वॉरियर्स ने कहा कि ईश्वर का शुक्रगुजार हूँ. बताया कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं तथा चिकित्सा कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा काफी सेवा किया गया. इसके लिए मैं तहे दिल से जिला प्रशासन, चिकित्सा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मियों का शुक्रगुजार हूं. कहा कि इस संक्रमण से बचाव के लिए सबसे जरूरी है अपने घरों में रहना. तभी आपको कोरोना जैसी भयानक संक्रमण से बच सकते हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories