TOP BANNER
Sponsored

डुमरी में एक ही परिवार में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, मुम्बई से लौटे थे वापस

गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड स्थित निमियाघाट थाना क्षेत्र में 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ अवधेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि तीनों पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार से हैं। ये सभी मुम्बई के भिवंडी से 15 मई को वापस लौटे थे। रिपोर्ट

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 1, 2020 Jun 1 54 Views
Share

गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड स्थित निमियाघाट थाना क्षेत्र में 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ अवधेश प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि तीनों पॉजिटिव मरीज एक ही परिवार से हैं। ये सभी मुम्बई के भिवंडी से 15 मई को वापस लौटे थे। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा तीनों पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन लाने की तैयारी में जुट गया है। वहीं प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गयी है। जिसमें 3 ठीक हो चुके हैं। जबकि इलाज के दौरान रिम्स में जमुआ के गोरो गांव के एक मरीज की मौत हो चुकी है। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories