AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ज़मीन के टुकड़े को लेकर खूनी टकराव, करीब 2 दर्जन लोग घायल

सरिया(गिरिडीह) : एक ज़मीन के टुकड़े को लेकर शुक्रवार को सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी में दो पक्षों में खूनी टकराव हो गया। टकराव में दोनों और से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।   मकान निर्माण पर बढ़ा विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया(गिरिडीह) : एक ज़मीन के टुकड़े को लेकर शुक्रवार को सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी में दो पक्षों में खूनी टकराव हो गया। टकराव में दोनों और से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

मकान निर्माण पर बढ़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र साव, राजेंद्र साव आदि का अपने गोतिया घनश्याम साव, खागो साव के साथ ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया मगर दोनों के बीच बात नहीं बनीं। इसी बीच घनश्याम साव आदि ने उक्त ज़मीन पर निर्माण कार्य शुरू करवाया जिसके बाद विवाद बढ़ गया और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

मामले की सूचना पर पुलिस व स्थानीय मुखिया मनोहर यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए बगोदर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। घायलों में 5 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ये हैं घायल

घायलों में बंसी साव, राजेन्द्र साव, प्रमिला देवी, महेंद्र साव, गीता देवी, घनश्याम साव, मोहन साव, करण नायक, कुंती देवी, शकुंतला देवी, खागो साव,मसोमात खेमिया, बालेश्वर साव समेत करीब 2 दर्जन लोग घायल हैं।

दोनों पक्षों ने दिया थाने में आवेदन

मारपीट के इस घटना को लेकर एक पक्ष के सितो साव तो दूसरे पक्ष के टीको साव ने सरिया थाने में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे पर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories