TOP BANNER
Sponsored

सड़क दुर्घटना में गई लोको पायलट व कोल कर्मी की जान

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के जरुआटुंडा के समीप शनिवार को सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना के धमना गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह और रंजीत राणा के रूप में की गई है। बताया गया कि ये दोनों बाइक में सवार होकर जा रहे थे

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 23, 2020 May 23 62 Views
Share

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के जरुआटुंडा के समीप शनिवार को सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हजारीबाग जिले के चौपारण थाना के धमना गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह और रंजीत राणा के रूप में की गई है।

बताया गया कि ये दोनों बाइक में सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर निमियाघाट थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फिर शव को उठाकर थाना लाया गया। इसके बाद जानकारी जुटाकर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन थाना पहुंचें जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मृतक त्रिपुरारी सिंह लोको पायलट के पद पर गोमो में कार्यरत थे, जबकि रंजीत राणा धनबाद के बैनीडीह कोलयरी में आउटसोर्सिंग कंपनी में पोकलेन ऑपरेट करते थे। घटना से दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories