AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ में कोरोना मरीज की पुष्टि के बाद गांव को किया गया सील, पहुंचे डीसी व एसपी

जमुआ के चनमनों का है पॉजिटिव मरीज   गिरिडीह : जिला के जमुआ प्रखंड के चनमनों में एक में कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के बाद व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बदडीहा में शिफ्ट किया गया है।  वह पहले से ही स्कूल भवन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ के चनमनों का है पॉजिटिव मरीज

 

गिरिडीह : जिला के जमुआ प्रखंड के चनमनों में एक में कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के बाद व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बदडीहा में शिफ्ट किया गया है।  वह पहले से ही स्कूल भवन में बने क्वारनटाइन सेंटर में रह रहा था। कोरोना से संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी और ट्रेसिंग प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।

इसके अलावा किसी के भी आने जाने पर संपूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही से जुड़ने वाले सभी मार्गों को पूरी तरह से बंद करते हुए प्रत्येक मार्ग पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि सोमवार रात को आए रिपोर्ट में मरीज के संक्रमित होने का पता चला था। इससे पहले रविवार को भी जिले के बिरनी प्रखंड में 2 और जमुआ में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गिरिडीह जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 5 है जिसमें 4 एक्टिव है व एक पॉजिटिव महिला ठीक हो चुकी है।

 

गांव का लिया जायजा

 

मंगलवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के द्वारा उक्त गांव का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि चरनमों प्राथमिक विद्यालय क्वारनटाइन में रखें गए कुल व्यक्तियों की संख्या 26 है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर स्कूल भवन के चारों तरफ बैरिकेडिंग किया जा रहा है, ताकि स्कूल के अंदर रह रहे बाकी लोग स्ट्रिक्ट क्वॉरेंटाइन में रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे गांव को सील कर दिया गया है। तथा संक्रमित गांव के नजदीकी गांव मेढो, लताकी एवं सिरसिया को बफर जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही चिन्हित सभी गांव में लगातार साफ-सफाई, ब्लीचिंग व सैनिटाइजेशन का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग व प्रखंड स्तर की टीम द्वारा लगातार माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि कोई भी ग्रामीण घबराए नहीं, बल्कि सावधानी बरते और सतर्क रहें।

उपायुक्त के द्वारा संबंधित क्षेत्र में बने विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही उन्होंने प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम, दंडाधिकारी व पुलिस कर्मियों को सतर्कता व सावधानी बरतने का आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

 

परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा जानकारी दी गई कि ग्रामीणों की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए गांव को पूरी तरह सील किया गया है। ऐसी परिस्थिति में किसी को भी भोजन या खाद्य सामग्री की किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा घर-घर राशन सामग्री पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों में रहने के साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

अन्य खबरों के लिए क्लिक कर जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories