TOP BANNER
Sponsored

कार और मालवाहक वाहन में सीधी टक्कर, तीन घायल, रेफर

सरिया(गिरिडीह) : ओवरटेक करने के दौरान सोमवार को सरिया धनवार रोड में नावाडीह चौक के पास स्विफ्ट कार और 407 मालवाहक वाहन में सीधी टक्कर हो गयी। घटना में तीन लोग घायल हो गये, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनी थाना क्षेत्र के दलांगी निवासी नईम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 11, 2020 May 11 47 Views
Share

सरिया(गिरिडीह) : ओवरटेक करने के दौरान सोमवार को सरिया धनवार रोड में नावाडीह चौक के पास स्विफ्ट कार और 407 मालवाहक वाहन में सीधी टक्कर हो गयी। घटना में तीन लोग घायल हो गये, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनी थाना क्षेत्र के दलांगी निवासी नईम अंसारी अपनी गर्भवती पत्नी सफीदन खातून को लेकर स्विफ्ट कार संख्या जेएच 18 E 8054 से सरिया के एक नीजी क्लीनिक से रुटीन चेकअप करवाकर अपने घर दलांगी लौट रहे थे, उक्त गाड़ी को गांव के ही सरफुद्दीन अंसारी चला रहा था। इसी दौरान नावाडीह चौक के पास एक बोलेरो को ओवरटेक करने में सामने से तेज गति से आ रहे 407 मालवाहक वाहन संख्या जेएच 02 बी 4645 से उसकी सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट के परखच्चे उड़ गये, जबकि 407 भी सामने से क्षतिग्रस्त हुआ है।

घटना में कार का चालक सरफुद्दीन अंसारी व सफीदन अंसारी को गंभीर चोट आई है, जबकि नईम को हल्की चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एक नीजी क्लीनिक लाया गया जहां इनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना पाकर सरिया पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

MIDDLE
Sponsored

अन्य खबरों के लिए क्लिक कर जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories