TOP BANNER
Sponsored

खुदरा विक्रेताओं की हुई बैठक, आवश्यक वस्तुओं के नए दर का हुआ निर्धारण

गिरिडीह : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर रविवार को खुदरा, चोकर, मिठाई विक्रेताओं की एक बैठक शहर के श्री श्याम भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। जबकि मौके पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला समेत शहर भर के कुल 38 दुकानदार शामिल हुए। बैठक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 12, 2020 Apr 12 58 Views
Share

गिरिडीह : चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आह्वान पर रविवार को खुदरा, चोकर, मिठाई विक्रेताओं की एक बैठक शहर के श्री श्याम भवन में की गई। बैठक की अध्यक्षता गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। जबकि मौके पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला समेत शहर भर के कुल 38 दुकानदार शामिल हुए।

बैठक में दुकानदारों ने पुलिस कर्मियों पर दुकानदारों और डिलीवरी करने वाले कर्मियों को पीटने का आरोप लगाया। जिस पर विधायक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इसपर रोक लगवाने की बात कही।

इसके बाद आगे वार्ता करते हुए आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों पर चर्चा करते हुए नई दरें तय की गई। वहीं सभी प्रकार के ब्रांडेड सामान अधिकतम खुदरा मूल्य की तय सीमा तक बेचे जाने की बात कही गई।

MIDDLE
Sponsored

ये दरें हुई तय

 

  • आटा-26/- kg
  • अरहर दाल-95/- kg
  • मसूर दाल-75/- kg
  • चना दाल-70/- kg
  • चना देशी -65/- kg
  • सरसों तेल-110/- kg
  • गेंहू साधारण-22/- kg
  • आलू-20/- kg
  • प्याज़-22/-kg
  • चीनी-40/- kg
  • परिमल चावल- 32/- से 35/- kg
  • मोटा चावल-28/- kg
  • चोकर (धनबाद)- 1280/- रुपये 48kg बोरा
  • चोकर MR -1250/- रुपये 48kg बोरा
  • बिचाली-6/-kg एवं कुट्टी-7/- kg पचम्बा गौशाला में उपलब्ध।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories