TOP BANNER
Sponsored

Corona : 5 नए मामले आए सामने, हिंदपीढ़ी में 4 और बोकारो में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव

राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 9   रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह राज्य में अब कुल 9 मामले हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले 4 मामले थे। सबसे पहला

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 9, 2020 Apr 9 57 Views
Share

राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या हुई 9

 

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह राज्य में अब कुल 9 मामले हो गए हैं।

बता दें कि इससे पहले 4 मामले थे। सबसे पहला मामला आया था 31 मार्च को राजधानी के हिन्दपीढ़ी इलाके से जहां मलेशियाई महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी। इसके बाद दूसरा मामला 02 अप्रैल को हजारीबाग के एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, तो तीसरा मामला 5 अप्रैल को बोकारो से आया। जहां बांग्लादेश से लौटी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं फिर 6 अप्रैल को हिंदपीढ़ी इलाके से ही 54 वर्षीय महिला में संक्रमण के पुष्टि के साथ चौथा मामला हुआ। इसके बाद बुधवार को हिंदपीढ़ी से 4 नए मामले और बोकारो से एक नया मामला सामने आया।

आंकड़ों पर नज़र डालें तो हिंदपीढ़ी इलाके में संक्रमित लोगों की संख्या 6 हो गई है। वहीं बोकारो में 2 और हजारीबाग में कोरोना से संक्रमित 1 एक मरीज हो गया है। इसके साथ ही पूरे देश की बात करें तो कुल संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 5,274 है जिसमें 411 ठीक हो चुके हैं। वहीं 149 की मौत हो चुकी है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories