TOP BANNER
Sponsored

बरनवाल सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 46 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

रक्त की कमी को देखते हुए किया शिविर का आयोजन   गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह की ओर से शुक्रवार को बरनवाल सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज की महिला-पुरुषों के अलावे दूसरे समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ रक्तदान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 3, 2020 Apr 3 55 Views
Share

रक्त की कमी को देखते हुए किया शिविर का आयोजन

 

गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति गिरिडीह की ओर से शुक्रवार को बरनवाल सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज की महिला-पुरुषों के अलावे दूसरे समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 46 युनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर के दौरान गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, सीआरपीएफ कमांडेंट अनिल भारद्वाज, रेड क्रॉस के चेयरमैन मदन विश्वकर्मा, सचिव राकेश मोदी,कोषाध्यक्ष दिनेश खेतान, डॉ तारकनाथ देव, संयोजक चंदन केडिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने पहुंचकर आयोजकों के साथ-साथ रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

मौके पर विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में रक्त की कमी को देखते हुए बरनवाल सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जो काफी प्रशंसनीय व स्वागत योग है।

MIDDLE
Sponsored

लॉकडाउन में किया गया सफल प्रयास

रेड क्रॉस के सचिव ने कहा कि बरनवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर इस लॉकडाउन में किया गया सफल प्रयास है। इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।लॉक डॉन के समय किसी भी मरीज को रक्त की कमी से मरने नहीं दिया जाएगा ऐसा मैं विश्वास आप सबों को देता हूं। बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष,सचिव एवं समस्त रक्त दाताओं की मैं भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं।

बरनवाल सेवा समिति के सचिव राजेंद्र लाल राजन ने कहा कि बरनवाल सेवा समिति समय-समय पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और उसी का एक छोटा सा नमूना आज रक्तदान शिविर है। जितने भी रक्त दाताओं ने अपने कीमती खून का दान किया है वे सभी बधाई के पात्र हैं। वहीं अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने रक्त दाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मौके पर सुबोध कुमार बरनवाल, संजीव कुमार, विकास कुमार, अजय बरनवाल, नीरज बरनवाल, रिंकेश कुमार, सरिता बरनवाल, सुनीता बरनवाल, पूनम स्नेही, इंद्रजीत लाल बरनवाल, नवीन चंद्र बरनवाल,उदय राय, आयुष राज, राकेश रंजन रामविलास राम, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार पिंटू, नीरज बरनवाल,कृष्ण मोहन सहित कई लोगों ने रक्त संग्रह में योगदान दिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories