TOP BANNER
Sponsored

भव्य रूप से मनाया जाएगा राम जन्म उत्सव,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने की बैठक

गिरिडीह : विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल जिला एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक बुधवार को कचहरी रोड स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सेवा प्रमुख शिवशक्ति साहा ने किया। बैठक में राम जन्म उत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 18, 2020 Mar 18 56 Views
Share

गिरिडीह : विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल जिला एवं नगर इकाई की संयुक्त बैठक बुधवार को कचहरी रोड स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सेवा प्रमुख शिवशक्ति साहा ने किया। बैठक में राम जन्म उत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई।

बताया गया कि 15 मार्च से 30 मार्च तक 250 से 300 मंदिरों में राम जन्मउत्सव मनाया जाएगा। वहीं 27 मार्च को रथ यात्रा निकाला जाएगा जो बड़ा चौक से निकलकर कचहरी चौक महावीर मंदिर मंदिर में समाप्त होगी। इसके साथ ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 25 मार्च को सुबह 8 बजे बड़ा चौक एवं कचहरी चौक में नववर्ष मनाया जाएगा। इस दिन लोगों को तिलक कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी जाएगी।

बैठक में रितेश पांडेय, सुरेश रजक, ज्योति शर्मा, उत्कर्ष पांडेय, रविन्द्र स्वर्णकार, कुंदन केशरी, राजेश राम, डब्लू रवानी, नवजीवन राज, शुभम बरनवाल, रोहित, अमित, रवि राणा, ब्रिजेश चौधरी, कन्हैया पांडेय, सोनू कुमार, विकाश, उदय चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories