AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Google पर नम्बर सर्च करना पड़ा महंगा, शातिरों ने खाते से उड़ा लिए रुपये

गिरिडीह : अगर आप भी फौरन किसी का नम्बर खोजने के लिए Google का प्रयोग करते हैं तो सम्भल जाइए। अलग अलग हथकंडे अपना कर लोगों की कमाई पर हाथ साफ करने वाले साइबर शातिरों ने Google पर भी जाल बिछा रखा है। ताजा मामला आया है गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह से जहां


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अगर आप भी फौरन किसी का नम्बर खोजने के लिए Google का प्रयोग करते हैं तो सम्भल जाइए। अलग अलग हथकंडे अपना कर लोगों की कमाई पर हाथ साफ करने वाले साइबर शातिरों ने Google पर भी जाल बिछा रखा है। ताजा मामला आया है गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के भण्डारीडीह से जहां एक युवक को सर्च इंजन Google पर नम्बर सर्च करना भारी पड़ गया और उसके दो खाते से 9 हजार 7 सौ रुपये टपा लिए गए।

क्या है पूरा मामला

दरअसल हुआ यूं कि भण्डारीडीह निवासी आलोक कुमार स्वर्णकार ने एक बीमार लंगूर को भण्डारीडीह स्थित मवेशी अस्पताल में इलाज के बाद उसके बेहतर उपचार के लिए रांची मवेशी अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर Google पर रांची के मवेशी अस्पताल कस नम्बर सर्च किया। गूगल सर्च पर मवेशी अस्पताल के नाम पर फर्जी तरीके से अपलोड एक टोल फ्री नम्बर 180083695 प्राप्त हुआ। इस नम्बर पर संपर्क करने मवेशी हॉस्पिटल रांची से बोलने की बात कही गई और बताया गया कि इलाज के लिए नम्बर लगाने हेतु 10 रुपया Google Pay पर पेमेंट करने को कहा गया।

इसके बाद आलोक के द्वारा पेमेंट किया गया। जिसके बाद कुछ ही देर में आलोक के SBI खाते से 8 हजार 9 सौ तथा इलाहाबाद बैंक के खाते से 8 सौ रुपये कटने का मैसेज आया। अपने आप को ठगों के चंगुल में फंस राशि गंवाए जाने का अहसास होते ही युवक साइबर थाना पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories