TOP BANNER
Sponsored

संदेहास्पद स्थिति में मिला बीज भंडार मालिक का शव , पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला संदेहास्पद स्थिति में एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक बीज भंडार का मालिक 25 वर्षीय सौरभ कंधवे था। बता दें कि खून से लथपथ स्थिति में युवक का शव मिला है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 1, 2020 Mar 1 62 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला संदेहास्पद स्थिति में एक युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक बीज भंडार का मालिक 25 वर्षीय सौरभ कंधवे था। बता दें कि खून से लथपथ स्थिति में युवक का शव मिला है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और  जांच शुरू कर दी। वहीं सूचना पर डीएसपी 1 बिनोद रवानी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

मुहल्लों वाले ने युवक सौरभ की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं आरोपियों को पकड़ने की मांग करते हुए लोग धरने पर बैठ गए है। शुरुआती जांच में जो बातें सामने आ रही है उसके अनुसार रात में वह अपने मित्र के साथ पबजी गेम खेल रहा था। इसके बाद वह ऑफलाइन होगया। और फिर थोड़े ही देर के बाद उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला।

 

इधर मामले की जानकारी पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुःख जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले पर डीएसपी बिनोद रवानी ने कहा कि युवक के सर पर चोट है। इस हिसाब से कई दृष्टिकोण से मामले की जांच की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories