Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

शादी की नियत से अपहरण के आरोप मामले में किशोरी बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

123
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 8 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां ने 13 मई की रात तिसरी थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। आवेदन में जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह निवासी मिथलेश तुरी और सोनू तुरी पर शादी की नीयत से किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए तिसरी पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 44/26 दर्ज कर छापेमारी शुरू की। थाना प्रभारी प्रभु नंद ईश्वर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250