सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में 15 मई से शुरू होगा भव्य समर कैंप, बच्चों को मिलेंगे खेल और रचनात्मक गतिविधियों के नए अवसर

गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को यादगार और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से 15 मई से 19 मई तक विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय कैंप में जिले सहित आसपास के विभिन्न स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों के भाग लेने की संभावना है।
स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस समर कैंप में बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए कई आकर्षक गतिविधियों को शामिल किया गया है। कैंप के दौरान बच्चों को स्विमिंग, वाटर पोलो, मनोरंजक गेम्स, वेस्टर्न और क्लासिकल डांस, पेंटिंग, मैजिक शो सहित कई रोचक गतिविधियों का प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।

विज्ञापन
संस्थान के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को किताबों की पढ़ाई से आगे बढ़कर नई तकनीक, जीवन कौशल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि बच्चे खेल-खेल में नई चीजें सीख सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
उन्होंने कहा कि यह समर कैंप केवल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि बाहरी बच्चों के लिए भी खुला रहेगा। कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सीमित सीटों के कारण अभिभावकों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। इच्छुक अभिभावक रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय या मोबाइल नंबर 6207900130 एवं 6207900131 पर संपर्क कर सकते हैं।

---------------------
विज्ञापन
---------------------
---------------------
विज्ञापन
---------------------
