AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कोलकाता में फंदे से लटकता मिला गिरिडीह की विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

गिरिडीह : की एक विवाहिता का शव कोलकाता में फंदे से झूलता मिला है। मृतका के मायकेवालों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या करार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पचम्बा थाना क्षेत्र के बरतर कालीमंडा निवासी शंकर प्रसाद साहू की बेटी रानी कुमारी की शादी करीब एक साल पहले मिर्जागंज निवासी अमरेंद्र साहू


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : की एक विवाहिता का शव कोलकाता में फंदे से झूलता मिला है। मृतका के मायकेवालों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज हत्या करार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पचम्बा थाना क्षेत्र के बरतर कालीमंडा निवासी शंकर प्रसाद साहू की बेटी रानी कुमारी की शादी करीब एक साल पहले मिर्जागंज निवासी अमरेंद्र साहू से हुई थी। शादी के बाद अमरेंद्र, रानी को लेकर कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहने लगा।

रानी के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में पैसे और जेवर की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज के लिए रानी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। और अंततः उसकी हत्या कर दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना मिलते ही रानी के परिजन कोलकाता पहुंचे और शव लेकर गिरिडीह लौट आए। इस दौरान मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्साए परिजनों ने पति अमरेंद्र की पिटाई भी कर दी।

रानी के मायकेवालों ने कोलकाता के वीआईपी नगर थाने में पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज करने की लिखित शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories