TOP BANNER
Sponsored

लायंस क्लब के तीनों शाखाओं ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण, सेवा के नए संकल्प के साथ कार्यकाल शुरू

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन, लायंस क्लब गिरिडीह जागृति और लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन ने रविवार को 2025–26 के लिए अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्थापना समारोह आयोजित किया। आयोजन शहर के कोर्ट रोड स्थित होटल संगम गार्डन में हुआ, जिसमें तीनों क्लबों के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह में गिरिडीह के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 14, 2025 Jul 14 59 Views
Share

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन, लायंस क्लब गिरिडीह जागृति और लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन ने रविवार को 2025–26 के लिए अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्थापना समारोह आयोजित किया। आयोजन शहर के कोर्ट रोड स्थित होटल संगम गार्डन में हुआ, जिसमें तीनों क्लबों के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह में गिरिडीह के समाजसेवियों और क्लब सदस्यों की भारी भागीदारी रही।

 

क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारी

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के लिए लायन निर्मल कुमार को अध्यक्ष, लायन धीरज कुमार जैन को सचिव और लायन रवि अग्रवाला को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

लायंस क्लब गिरिडीह जागृति में लायन नीलम भदानी अध्यक्ष, लायन रश्मि कंधवे सचिव और लायन मीना गुप्ता कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की।

MIDDLE
Sponsored

वहीं लायंस क्लब गिरिडीह सनशाइन ने लायन सुमित भुदोलिया को अध्यक्ष, लायन विनीत केडिया को सचिव और लायन पुनित खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया। तीनों क्लबों की पूरी कार्यकारिणी ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में शामिल रहे कई अतिथि

इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में MJF Ln. शुभ्र मजूमदार (प्रथम उप जिला गवर्नर) उपस्थित रहे। इंस्टॉलेशन अधिकारी के रूप में PMJF Ln. राजेश गुप्ता पवन (पूर्व जिला गवर्नर), मुख्य वक्ता के रूप में MJF Ln. कंचन कुमार साहू (द्वितीय उप जिला गवर्नर), इंडक्शन अधिकारी MJF Ln. सिद्धार्थ मजूमदार (पूर्व जिला गवर्नर) और इंस्टॉलेशन चेयरमैन के रूप में MJF Ln. विकास खेतान शामिल हुए।

 

नए सदस्यों ने भी ली शपथ

कार्यक्रम में क्लब के नए सदस्यों ने भी शपथ लेकर सदस्यता ग्रहण की। नए अध्यक्षों ने सेवा कार्यों की नई योजनाओं की घोषणा की। लायन निर्मल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ग्रामीण इलाकों में सेवा पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

MIDDLE
Sponsored

 

पूर्व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024–25 के पदाधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। क्लब की पूर्व उपलब्धियों को साझा करते हुए नेत्र जांच शिविर, रक्तदान, शिक्षा सहायता और आपदा राहत जैसे कार्यों का जिक्र किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

 

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संगीत कार्यक्रम ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। अंत में भव्य रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

समारोह में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में अमरजीत सलूजा, रतन गुप्ता, प्रदीप डोकानिया, संजय भुदोलिया, ध्रुव सोंथालिया, अनिल अग्रवाल, डॉ. नीरज डोकानिया, साहिल कुमार, दिनेश खेतान, श्रवण केडिया, सुनील मोदी, अमित जालान, दीपक जैन, डॉ. आनंद कुमार, राहुल केडिया, संजय डांगाइच, उत्तम टिबड़ेवाल, साहिल सलूजा, अंकित सरावगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories