TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी के नेतृत्व में बारिश के बीच निकाला गया फ्लैग मार्च

गिरिडीह : मुहर्रम के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक तैयारी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में शनिवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच गिरिडीह शहर में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।इस मार्च का नेतृत्व उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 5, 2025 Jul 5 43 Views
Share

गिरिडीह : मुहर्रम के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक तैयारी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में शनिवार को रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच गिरिडीह शहर में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।इस मार्च का नेतृत्व उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

 

फ्लैग मार्च की शुरुआत शहर के हृदय स्थल बड़ा चौक से हुई, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पचंबा थाना तक पहुंचा। पूरे मार्च के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भारी संख्या में जवानों के साथ मौजूद रहे।

मार्च के माध्यम से डीसी-एसपी ने शहरवासियों से शांति और सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गिरिडीह की गंगा-जमुनी तहजीब इसकी पहचान है और इसे कायम रखने में सभी की भागीदारी जरूरी है।

MIDDLE
Sponsored

 

फ्लैग मार्च में उपायुक्त और एसपी के अलावा अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, एएसपी अभियान सुरजीत कुमार, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी कौसर अली, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, और पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह सहित प्रशासनिक व पुलिस महकमे के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे।

बारिश के बावजूद प्रशासन की सतर्कता और तैयारियों ने आमजन में भरोसे का माहौल बनाया है। फ्लैग मार्च यह संदेश देने में सफल रहा कि जिला प्रशासन मुहर्रम के आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories