AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

थाना से कुछ ही दूरी पर सेंधमारी, ज्वेलरी और टेलर दुकान में लाखों की चोरी

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना थाना से महज कुछ ही दूरी पर जमुआ-चित्तरडीह रोड स्थित कसौटी ज्वेलर्स और जेके टेलर की है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने दोनों दुकानों की पिछली दीवार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना थाना से महज कुछ ही दूरी पर जमुआ-चित्तरडीह रोड स्थित कसौटी ज्वेलर्स और जेके टेलर की है।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने दोनों दुकानों की पिछली दीवार में सेंधमारी कर घुसपैठ की। कसौटी ज्वेलर्स के संचालक टिंकू प्रसाद वर्मा ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन सुबह जब लौटे तो देखा कि दुकान की पीछे की दीवार टूटी हुई थी और लॉकर भी क्षतिग्रस्त था। जांच करने पर पता चला कि करीब 3 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।

टिंकू वर्मा ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में दो-तीन बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं बगल में स्थित जेके टेलर की दुकान में भी सेंधमारी की गई, जहां से चोर लगभग दस हजार रुपये मूल्य के तैयार कपड़े चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories