AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाइक चोर गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार, चोरी की 5 बाइक भी बरामद

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को फिर एक सफलता मिली है। इसरी बाजार अरगाघाट रोड से 27/28 मई की रात चोरी गई बाइक के मामले में अबतक पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर कुल आठ मोटरसाइकिल बरामद की है।   गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस को फिर एक सफलता मिली है। इसरी बाजार अरगाघाट रोड से 27/28 मई की रात चोरी गई बाइक के मामले में अबतक पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर कुल आठ मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर डुमरी अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर सुरही, नावाडीह (बोकारो) से शंकर कुमार तुरी और सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। दोनों की निशानदेही पर चोरी गई यामहा मोटरसाइकिल (WB-58E-3251) सहित तीन बाइक बरामद की गई थी।

 

वहीं अब उस गिरोह के एक सहयोगी सहदुल अंसारी उर्फ राजू अंसारी को को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से और पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गईं, जिनमें कई का इंजन और चेसिस नंबर घिसा हुआ था। बरामद मोटरसाइकिलों में होंडा साइन, पैशन प्रो, सुपर स्प्लेंडर और स्प्लेंडर प्रो शामिल हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

अभियान में थाना प्रभारी सुमन कुमार, एसआई मो. शमीन अखार और निमियाघाट थाना की सशस्त्र बल टीम शामिल रही। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और उसके बाकी फरार साथियों की तलाश जारी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories