AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से निकली शराब की खेप, चालक गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। नवादा गांव के पास एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी के डाले में छुपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की भारी खेप मिली। वाहन से कुल 1008 बोतल अवैध शराब जब्त की गई


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ है। नवादा गांव के पास एक पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गाड़ी के डाले में छुपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की भारी खेप मिली। वाहन से कुल 1008 बोतल अवैध शराब जब्त की गई है।

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने देवरी थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। वहां सफेद रंग की पिकअप वैन (BR01GC-3733) सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। तलाशी लेने पर गाड़ी के डाले में लकड़ी के बॉक्स से रॉयल चैलेंज और रॉयल स्टेज ब्रांड की कुल 42 पेटी शराब बरामद की गई।

 

मौके से वाहन चालक राम नारायण कुमार, उम्र 35 वर्ष, निवासी समस्तीपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वाहन मालिक छोटू सहनी और राजू सहनी, दोनों समस्तीपुर जिले के निवासी हैं। इनके साथ कुछ अन्य अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

मामले में देवरी थाना कांड संख्या 53/2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories