AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान में अहम योगदान देने वाले 15 लोगों को किया गया सम्मानित

स्वैच्छिक रक्तदान की दिलाई गई शपथ  गिरिडीह: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह सदर अस्पताल सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। स्वागत और सम्मान कार्यक्रम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्वैच्छिक रक्तदान की दिलाई गई शपथ 
गिरिडीह: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह सदर अस्पताल सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

स्वागत और सम्मान
कार्यक्रम में डीसी यादव का स्वागत सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने बुके देकर किया, जबकि ब्लड बैंक सचिव अरविंद कुमार ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

बीमारियों और रक्त की आवश्यकता पर जानकारी
सिविल सर्जन ने थैलीसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और हीमोफीलिया जैसे रोगों के मरीजों की संख्या और हर महीने लगने वाले रक्त की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

15 रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में 15 नियमित रक्तदाताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं:
डॉ एस के डोकानिया, डॉ विकास लाल, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ साकेत, शालिनी खोवाला, मदनलाल विश्वकर्मा, डॉ निकिता गुप्ता, रिया अग्रवाल, स्वाति बगेड़िया, विकास सिन्हा, अतेंद्र नारायण राम, बुलंद अख्तर, दानिश और सुरेंद्र यादव।

सिविल सर्जन और डीसी को भी किया गया सम्मानित
अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर बेहतर शिविर आयोजन और मॉनिटरिंग के लिए उपायुक्त और सिविल सर्जन को भी सम्मानित किया गया।

उपस्थिति और समापन
कार्यक्रम में डीएस डॉ राजीव, डॉ रेखा झा, डॉ रवि महर्षि समेत कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। संचालन अरविंद कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ शोहेल अख्तर ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संत कुमार समेत सदर अस्पताल के कर्मियों की अहम भूमिका रही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories