AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पति पर लगा 498A, जवाब में खोल दी चाय की टपरी — ‘धारा 498A टी कैफे’ बना चर्चा का केंद्र

डेस्क : राजस्थान के बारां जिले में इन दिनों एक अनोखी चाय की दुकान चर्चा में है. नाम है – ‘धारा 498ए टी कैफे’. इस टपरी को चलाते हैं कृष्ण कुमार धाकड़, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी और कानूनी झंझटों से परेशान होकर अब चाय बेच रहे हैं – वो भी हथकड़ी पहनकर! टपरी की सजावट


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डेस्क : राजस्थान के बारां जिले में इन दिनों एक अनोखी चाय की दुकान चर्चा में है. नाम है – ‘धारा 498ए टी कैफे’. इस टपरी को चलाते हैं कृष्ण कुमार धाकड़, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी और कानूनी झंझटों से परेशान होकर अब चाय बेच रहे हैं – वो भी हथकड़ी पहनकर!

टपरी की सजावट भी उतनी ही अनोखी है जितनी इसकी कहानी. दीवार पर शादी का सेहरा टंगा है, वरमाला झूल रही है और एक पोस्टर पर लिखा है –

“जब तक नहीं मिलता न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय।”

कृष्ण कुमार धाकड़ ने अपनी शादी की शुरुआत बड़े सपनों के साथ की थी. मध्य प्रदेश के नीमच निवासी धाकड़ की शादी 2018 में राजस्थान के बारां जिले की मीनाक्षी मालव से हुई. दोनों ने मिलकर मधुमक्खी पालन का कारोबार शुरू किया, जो देखते ही देखते इतना सफल हुआ कि अप्रैल 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लेकिन अक्टूबर 2022 में उनके रिश्ते में दरार आ गई. पत्नी मायके चली गई और फिर घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हो गया. पत्नी ने उन पर IPC की धारा 498A और धारा 125 के तहत केस किया. तब से लेकर अब तक मुकदमे की तारीखें मिलती रहीं, लेकिन समाधान नहीं मिला.

कृष्ण कुमार का कहना है कि वो अब तक सैकड़ों बार कोर्ट के चक्कर काट चुके हैं.
उनके अनुसार —

“कुछ महिलाएं कानून का दुरुपयोग कर अपने पति को झूठे केसों में फंसा देती हैं. मैं भी ऐसे ही एक मामले का शिकार हूं. मैंने तय किया कि अब अपने ससुराल के पास ही चाय बेचूंगा और कानूनी लड़ाई जारी रखूंगा.”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

दूसरी तरफ उनकी पत्नी मीनाक्षी मालव का कहना है कि धाकड़ ने उनके पिता से जमीन खरीदने के लिए पैसे मांगने को कहा. जब उन्होंने मना किया, तो उनके साथ मारपीट की गई. वो तलाक देने को तैयार हैं, लेकिन पहले उनके नाम पर उठाया गया बाजार का कर्ज चुकाने की शर्त रख रही हैं.

सच्चाई क्या है, ये अदालत तय करेगी. लेकिन इतना जरूर है कि धारा 498ए टी कैफे अब आसपास के इलाकों में सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर लोग इस टपरी को “कानूनी लड़ाई की कड़क चाय” कहकर शेयर कर रहे हैं.

इस चाय की हर प्याली में एक अधूरी कहानी है, जिसमें प्यार भी है, संघर्ष भी और कानून की कड़वाहट भी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories