TOP BANNER
Sponsored

डॉ. लिखें जानें पर घिरे JLKM प्रत्याशी मो. सलीम, निर्वाची पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण

सरिया : बगोदर विधानसभा से जे.एल.के.एम. प्रत्याशी अपने नाम के आगे डॉ. लिखें जाने से सवालों के घेरे में आ गए हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नाम निर्देशन के दौरान उनके द्वारा चुनाव आयोग में दिए गए एफिडेविट पर कई सवाल उठ रहे थे. सोशल मीडिया पर उठ रहे तमाम सवालों के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 10, 2024 Nov 10 51 Views
Share

सरिया : बगोदर विधानसभा से जे.एल.के.एम. प्रत्याशी अपने नाम के आगे डॉ. लिखें जाने से सवालों के घेरे में आ गए हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर नाम निर्देशन के दौरान उनके द्वारा चुनाव आयोग में दिए गए एफिडेविट पर कई सवाल उठ रहे थे. सोशल मीडिया पर उठ रहे तमाम सवालों के बीच अब एक शिकायत भी दर्ज करायी गयी है. वहीं शिकायत मिलने के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशी मो. सलीम से स्पष्टीकरण की मांग की है. बता दें कि बगोदर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी श्रीकांत प्रसाद ने बगोदर के निर्वाची पदाधिकारी को लिखित शिकायत किया है. जिस पर निर्वाची पदाधिकारी बगोदर ने प्रत्याशी मो. सलीम से स्पष्टीकरण की मांग की है.

आवेदन में जिक्र किया गया है कि चुनाव आयोग के द्वारा जारी दिशा निर्देश की अवहेलना करते हुए प्रत्याशी मो.सलीम अपने नाम के पहले डॉक्टर शब्द का इस्तेमाल करते हैं. जबकि मो. सलीम के पास ना ही एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त है और ना ही डॉक्टरेट की डिग्री. इस तरह वह क्षेत्र के मतदाताओं को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं. इस पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेने की आवश्यकता है. उक्त शिकायत पर निर्वाची पदाधिकारी बगोदर ने जे.के.एल.एम के प्रत्याशी मो. सलीम को अपने कार्यालय के पत्रांक संख्या 472 दिनांक 10 नवंबर 2024 के तहत स्पष्टीकरण जारी करते हुए पूछा है कि उक्त आरोप निर्दलीय प्रत्याशी के द्वारा लगाया गया है. उससे संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए हैं. जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के विरुद्ध है. इस संबंध में स्पष्टीकरण देते हुए जवाब दाखिल किया जाए. अन्यथा क्यों ना उक्त शिकायत के आलोक में जवाब नहीं मिलने की स्थिति में इन धारा के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की जाए.

 

संवाद सहयोगी : सब्यसांची पाण्डेय

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories