TOP BANNER
Sponsored

महिला की नृशंस ह’त्या, झाड़ियों में फेंका मिला शव

पति पर लग रहा हत्या का आरोप गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना इलाके में बैरिया गांव में एक महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला का शव बुधवार की सुबह चरवाहों ने खेत किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा. जिसके बाद हो – हल्ला करने पर भारी संख्या में लोग जुटे.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 28, 2024 Aug 28 46 Views
Share

पति पर लग रहा हत्या का आरोप

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना इलाके में बैरिया गांव में एक महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला का शव बुधवार की सुबह चरवाहों ने खेत किनारे झाड़ियों में पड़ा देखा. जिसके बाद हो – हल्ला करने पर भारी संख्या में लोग जुटे. हत्या के इस घटना से इलाके में सनसनी मच गयी. इस दौरान मृतका की पहचान बैरिया के दीवानटोला निवासी 22 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में की गयी. वहीं महिला की हत्या की आशंका उसके पति अनिल यादव पर जताई जा रही है. फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है.

इधर महिला की हत्या के आक्रोश में लोगों के द्वारा मंडरो – तिसरी मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया गया. जानकारी पर हिरोडीह, तिसरी और देवरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान लोगों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया और विरोध जताने लगे. मौके पर घंटों समझाने और हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग मानें. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बैरिया के दीवानटोला की रहने वाली रिंकू देवी का विवाह 3 वर्ष पूर्व टंगपजवा के रहने वाले अनिल यादव से हुआ था. उसका 2 वर्ष का बच्चा भी था.

MIDDLE
Sponsored

बताया जाता है कि विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में हमेशा विवाद होते रहता था. एक दो बार पंचायत भी हुआ था. पति अनिल यादव हैदराबाद में काम करता था. अपनी पत्नी से मिलने मंगलवार को वह अपने ससुराल दीवानटोला पहुंचा था. अगली सुबह उसकी पत्नी रिंकू देवी का शव झाड़ियों में पड़ा मिला. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिसिया जांच में ही सारी चीजें स्पष्ट हो पायेगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories