AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सवारियों से भरी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

सत्संग समारोह में भाग लेने जा रहे थे सभी गिरिडीह :  जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार के एन एच 19 में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक की संख्या में लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सत्संग समारोह में भाग लेने जा रहे थे सभी

गिरिडीह :  जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार के एन एच 19 में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक की संख्या में लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोग एवं निमियाघाट पुलिस के द्वारा सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को धनबाद रेफर कर दिया गया.

 

सत्संग समारोह में भाग लेने यूपी के बलिया जा रहे थे सभी

 

घायलों के अनुसार सभी बोकारो जिले के चास एवं चंदनकियारी के अलग-अलग गांव से यूपी के बलिया के वृति कूट आश्रम सत्संग समारोह में भाग लेने जा रहे थे. इसी बीच निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत इसरी बाजार के तुरी टोला के पास NH19 में बने डिवाइडर से वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गयी.

 

ये हैं घायल

घटना में वाहन में सवार सभी गंभीर रूप से घायल है. घायलों में बोकारो के चास निवासी रवि वर्मा, सुजीत देववर्तो, गायत्री देवी,  गणेश देवव्रत,  माथुर चंद महतो,  तारा देवी, मंटू डोम,  बोकारो के कुडुमा निवासी राधानाथ गोराई, प्रियंका कुमारी, पुरानी देवी, चंदनकियारी निवासी ललित कुमार महतो, संतोष महतो, कौशल्या देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं. इन सभी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

चालक हुआ फरार

बताया जाता है कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस उक्त क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले ली है और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

 

निमियाघाट पुलिस ने फ़ौरन घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बताते चलें कि निमियाघाट पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने घटना की सूचना पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर अलग-अलग वाहनों से सभी खून से लथपथ सभी घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया एवं त्वरित रूप से इलाज करवाया. इसके बाद घायलों  की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी को उच्च स्तरीय इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories