TOP BANNER
Sponsored

साइबर अपराधियों पर शिकंजा, खंडोली डैम के पास ठगी में जुटे 5 शातिर गिरफ्तार

न्यूड वीडियो कालिंग, कैश बेक लिंक, मातृत्व राशी की लाभ दिलाने के नाम पर की जा रही थी ठगी गिरिडीह : साइबर अपराध को जड़ से मिटाने की मुहीम में जुटी पुलिस ने एक बार फिर 05 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एसपी दीपक कुमार शर्मा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 4, 2024 Jul 4 46 Views
Share

न्यूड वीडियो कालिंग, कैश बेक लिंक, मातृत्व राशी की लाभ दिलाने के नाम पर की जा रही थी ठगी

गिरिडीह : साइबर अपराध को जड़ से मिटाने की मुहीम में जुटी पुलिस ने एक बार फिर 05 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना इलाके के खंडोली डैम के पास साइबर अपराधी आमलोगों से ठगी कर रहे हैं. सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और ठगी में जुटे 5 नटवरलालों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया.

 

पकड़े गए साइबर शातिरों में देवघर जिले के मारगो मुंडा थाना इलाके के केंदुआटांड का दिलीप कुमार मंडल, पवन कुमार मंडल, नयाडीह का मोज्जम अंसारी, गिरिडीह जिले के बगोदर थाना इलाके के अटका का प्रवीन कुमार मंडल और तिसरी थाना इलाके के कटकोको का राजू बेसरा शामिल है. ये सभी शातिर 19 से 26 वर्ष के हैं.

 

एसपी ने बताया कि इन सभी के पास से पुलिस ने 07 मोबाइल, 01 बाइक, 08 सिम कार्ड और 5 एटीएम बरामद किया है. अपने स्वीकारोक्ति बयान में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि न्यूड वीडियो कालिंग, कैश बेक लिंक, मातृत्व राशी की लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories