TOP BANNER
Sponsored

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का उद्द्भेदन, जीटी रोड में चोरी हुआ ट्रक और रेकी में प्रयुक्त चारपहिया बरामद

एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी डुमरी : थाना इलाके के कुलगो शिव मंदिर के पास जीटी रोड से चोरी हुए 12 चक्का ट्रक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया है. साथ ही इसके चोरी में रेकी किए जाने में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 2, 2024 Jul 2 49 Views
Share

एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

डुमरी : थाना इलाके के कुलगो शिव मंदिर के पास जीटी रोड से चोरी हुए 12 चक्का ट्रक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया है. साथ ही इसके चोरी में रेकी किए जाने में प्रयोग हुए चारपहिया वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. मंगलवार को डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा ने उनके नेतृत्व विशेष अनुसंधान टीम गठित कर मामले का उद्द्भेदन करने का आदेश दिया. जिसके बाद टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे में ही पुलिस अपराधी तक पहुंच गयी. इस मामले में पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से आरोपी को पकड़ा है. पकड़ा गया आरोपी जहानाबाद जिले के कड़ोना थाना इलाके के गुड़ियापर का बबन कुमार है.

एसडीपीओ ने बताया कि युवक के गिरफ़्तारी के बाद उसके निशानदेही पर चोरी किये गए ट्रक को जब्त किया गया साथ ही रेकी किए जा रहे चारपहिया वाहन को भी मौके से बरामद किया गया है. उन्होंने बताया चोरी किए गए ट्रक का नंबर प्लेट हटाकर ट्रक में पेंट किया जा रहा था. बताया कि काण्ड में शामिल अन्य 3 लोगों के तलाश में पुलिस जुटी हुई है. जल्द ही सभी पकड़ लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि यह अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह है जिसके जरिये जीटी रोड में खड़े वाहनों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है. जल्द ही गिरोह के सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

MIDDLE
Sponsored

छापेमारी टीम में डुमरी अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, थाना प्रभारी प्रिनन, निमियाघाट थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार, रुपेश कुमार शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories