TOP BANNER
Sponsored

बिहारशरीफ में छिनतई की घटना को अंजाम देकर गिरिडीह भाग आए थे अपराधी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

एक चारपहिया वाहन भी किया गया बरामद गिरिडीह : नवादा जिले के बिहारशरीफ में रेलवे कर्मचारी अमरजीत कुमार से रुपया छिनतई मामले को अंजाम दिए जाने के बाद 2 अपराधी गिरिडीह भाग आए थे. घटना को लेकर एसपी दीपक कुमार शर्मा को सूचना दी गयी. जिसके बाद एसपी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 1, 2024 Jul 1 56 Views
Share

एक चारपहिया वाहन भी किया गया बरामद

गिरिडीह : नवादा जिले के बिहारशरीफ में रेलवे कर्मचारी अमरजीत कुमार से रुपया छिनतई मामले को अंजाम दिए जाने के बाद 2 अपराधी गिरिडीह भाग आए थे. घटना को लेकर एसपी दीपक कुमार शर्मा को सूचना दी गयी. जिसके बाद एसपी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया. इसके बाद टीम ने संभावित स्थानों पर छापेमारी की और शहर के कोर्ट रोड में एक चारपहिया वाहन में सवार दो लोगों को पकड़ा. इस दौरान पूछताछ में दोनों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर की.

पकड़े गए अपराधकर्मियों में डुमरी थाना इलाके के इसरी का अनिल कुमार और जहानाबाद का संतोष कुमार शामिल है. बताया गया कि अपराधियों ने 03 जून को छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद बिहार थाना में काण्ड संख्या 435/2024 दर्ज किया गया था. मामले में पुलिस ने चारपहिया कार और तीन मोबाइल को भी बरामद किया है. साथ ही पुलिस को गिरफ़्तारी से संबंधित सूचना दे दी है.

MIDDLE
Sponsored

छापेमारी दल में मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पुलिस अवर निरीक्षक विक्रम कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार पाठक, हवालदार बाल्मीकि मेहता शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories